×

प्रेमिका का मजेदार लव लेटर हुआ वायरल

एक प्रेमिका का अनोखा लव लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पत्र में उसने अपने प्रेमी को टमाटर, रसगुल्ला और मुन्ना जैसे मजेदार नामों से संबोधित किया है। पत्र में उसके द्वारा व्यक्त किए गए भावनाएं और शब्द इतने चुलबुले हैं कि पढ़ने वाले हंसने पर मजबूर हो गए हैं। जानिए इस पत्र में क्या खास है और लोगों की प्रतिक्रियाएं क्या रही हैं।
 

प्यार में रूठना और मनाना


प्यार के रिश्तों में कभी-कभी रूठना और मनाना सामान्य बात है। आमतौर पर देखा जाता है कि प्रेमिका रूठ जाती है और प्रेमी उसे मनाने की कोशिश करता है। लेकिन कभी-कभी प्रेमी भी रूठ जाते हैं, और इस स्थिति में प्रेमिका को उन्हें मनाना पड़ता है। लड़कियों का अपने प्रेमी को मनाने का तरीका अक्सर मीठा और चुलबुला होता है।


प्रेमिका का लव लेटर

GF ने प्रेमी को लिखा लव लेटर


आजकल के डिजिटल युग में लोग अक्सर फोन या व्हाट्सएप पर माफी मांगते हैं, लेकिन पहले के समय में प्रेमी और प्रेमिका एक-दूसरे को लव लेटर लिखा करते थे। इसी तरह के एक मजेदार प्रेम पत्र का जिक्र हम करने जा रहे हैं, जिसे एक प्रेमिका ने अपने रूठे प्रेमी को मनाने के लिए लिखा है।


इस पत्र में प्रेमिका ने अपने प्रेमी को टमाटर, रसगुल्ला और मुन्ना जैसे नामों से संबोधित किया। उसके द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द इतने मजेदार थे कि पढ़ने वाले हंस पड़े। अब यह फनी लव लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


लोगों की प्रतिक्रियाएं

पढ़कर लोटपोट हुए लोग


प्रेमिका ने लिखा – जानू, मैं तुम पर शक नहीं करती, लेकिन जब मैं तुम्हें किसी और लड़की से बात करते हुए देखती हूं, तो दिल में बहुत दर्द होता है। जानू, तुम किसी और लड़की से बात मत करो, और ना ही मुस्कुराओ। मैं तुम्हें गलत नहीं समझ रही हूं। मुझे तुमसे प्यार है, इसलिए कह रही हूं। कबूतर, मानो तो मान लो। नहीं मानो तो तुम्हारी मर्जी। और जानू, तुम उस लड़की के घर मत जाया करो। मुन्ना, कबूतर, मुझे माफ करना अगर कुछ गलत लिखा हो तो।



प्रेमिका ने अंत में अपने प्यार का इजहार करते हुए प्रेमी को कई अजीबोगरीब नामों से पुकारा। उसने लिखा – आय लव यू। आय लव यू। आय लव यू। सॉरी, सॉरी मुन्ना अगर कुछ गलत लिखा हो तो। मेरे कबूतर, मुन्ना, राजा, फौजी, टमाटर, रसगुल्ला। आई मिस यू। आई मिस यू। आय लव यू। आय लव यू।



यह मजेदार लव लेटर इंस्टाग्राम पर एक यूजर द्वारा साझा किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, 'एक ऐसी गर्लफ्रेंड तो मैं भी डिजर्व करता हूं'। इसे पढ़कर लोग भी मजे लेने लगे। एक यूजर ने कहा, 'बस कर जा बहन। वरना इस कबूतर का दम घुट जाएगा।' दूसरे ने कहा, 'यह देखने से पहले मेरी आंखों फुट क्यों नहीं गई।' एक और यूजर ने कहा, 'मुझे तो ये पढ़कर ही उल्टी आ रही है।' एक ने कहा, 'अब पता चला प्रेमी ने इसे क्यों छोड़ा। ये बहुत पकाऊ और बड़बोली है।'