नीता अंबानी के पास है दुनिया का सबसे महंगा पर्स और अनोखी कारें
नीता अंबानी का अनोखा पर्स
भारत के सबसे धनी परिवार, अंबानी परिवार की नीता अंबानी को कौन नहीं जानता? नीता अंबानी अक्सर अपने महंगे शौक के लिए चर्चा में रहती हैं। 1985 में मुकेश अंबानी से विवाह के बाद से, उन्होंने एक रानी की तरह जीवन व्यतीत किया है। उनके पास कई अनमोल वस्तुएं हैं, जो केवल उनके पास ही हैं।
नीता अंबानी के पास एक ऐसा पर्स है, जिसे दुनिया का सबसे महंगा पर्स माना जाता है। उनकी लग्जरी कारों, जूतों, ज्वेलरी और अन्य एसेसरीज की चर्चा तो होती ही है, लेकिन इस विशेष बैग की बात ही कुछ और है।
2015 में लैक्मे फैशन वीक के दौरान, नीता अंबानी ने एक गुलाबी हर्मेस बिर्किन बैग कैरी किया था, जिसकी कीमत 48,42,337 रुपये से अधिक बताई गई थी।
साल 2013 में, नीता अंबानी ने ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और डचेस ऑफ कॉर्नवाल कैमिला से भी मुलाकात की थी। उस समय उनके हाथ में एक गोल्डन स्पार्कलिंग क्लच था, जो सांप की स्किन से बना था और जिसमें 240 बेशकीमती हीरे जड़े हुए थे। इसकी कीमत लगभग 2.6 करोड़ रुपये थी।
यह बैग केवल रईसों के पास होता है, जिसमें नीता अंबानी भी शामिल हैं। इस तरह के पर्स हॉलीवुड की कई हस्तियों के पास भी हैं। नीता अंबानी को अक्सर जिम्मी चू, चनेल और गोयार्ड जैसे महंगे ब्रांड के हैंडबैग्स के साथ देखा जाता है, जिनकी कीमत 30 से 40 लाख रुपये होती है।
नीता अंबानी के पास दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार भारत में नहीं मिलती और इसे विशेष रूप से विदेश से मंगवाया गया है। यह ऑडी की स्पेशल एडिशन 'ऑडी ए9 कैमेलियन' है, जिसकी कीमत 90 करोड़ रुपये है।
भारत में पहुंचते-पहुंचते इस कार की कीमत 100 करोड़ रुपये हो जाती है। इसके अलावा, नीता के पास मर्सिडीज-बेंज एस क्लास, बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर, रोल्स रॉयस फेंटम और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी कई अन्य महंगी गाड़ियां भी हैं।