धनतेरस 2025: सोने-चांदी के अलावा खरीदें ये शुभ वस्तुएं
धनतेरस 2025 की तिथि
धनतेरस 2025Image Credit source: Media House
धनतेरस 2025 की तिथि: दिवाली का महापर्व धनतेरस से आरंभ होता है। इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। इसलिए, इस दिन बर्तन और धातु की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। लोग आमतौर पर सोना और चांदी खरीदने को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन यदि आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, तो चिंता न करें। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ अन्य वस्तुएं भी हैं, जिन्हें धनतेरस पर खरीदना लाभकारी होता है और ये आपके घर में समृद्धि लाती हैं.
धनतेरस 2025 की तिथि
धनतेरस कब है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष त्रयोदशी तिथि का आरंभ 18 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 12:18 बजे होगा और इसका समापन 19 अक्टूबर, रविवार को 1:51 बजे होगा। हिंदू धर्म में उदयातिथि का विशेष महत्व होता है, इसलिए धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा.
सोना-चांदी के अलावा खरीदें ये शुभ वस्तुएं
धातु के बर्तन
धनतेरस पर नए बर्तन खरीदना एक पुरानी और महत्वपूर्ण परंपरा है। यह दिन भगवान धन्वंतरि के अमृत कलश के साथ प्रकट होने का प्रतीक है, इसलिए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है.
पीतल: इसे भगवान धन्वंतरि की धातु माना जाता है। मान्यता है कि पीतल के बर्तन खरीदने से घर में स्वास्थ्य, सौभाग्य और 13 गुना धन लाभ होता है.
तांबा या कांसा: इन धातुओं के बर्तन खरीदना भी शुभ फलदायी होता है.
झाड़ू
झाड़ू खरीदना
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि नया झाड़ू घर से दरिद्रता को दूर करता है और घर में सुख-समृद्धि लाता है। इस झाड़ू को घर लाकर उपयोग करने से पहले उसकी पूजा अवश्य करें.
धनिया के बीज
धनिया खरीदना
धनतेरस पर धनिया खरीदना और उसे मां लक्ष्मी को अर्पित करना शुभ माना जाता है। धनिया को धन का प्रतीक भी कहा जाता है। पूजा के बाद इन बीजों को अपनी तिजोरी या धन के स्थान पर रखने से बरकत आती है.
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदना
दिवाली की पूजा के लिए मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की नई मूर्ति धनतेरस के दिन खरीदना बेहद शुभ होता है। इन मूर्तियों को धनतेरस पर घर लाकर दिवाली के दिन विधि-विधान से पूजा करने पर धन-वैभव की प्राप्ति होती है और सभी बाधाएं दूर होती हैं.
श्री यंत्र और कुबेर यंत्र
श्री यंत्र और कुबेर यंत्र
यदि आप सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो इस दिन श्रीयंत्र या कुबेर यंत्र खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इन यंत्रों को घर या दुकान की तिजोरी में स्थापित करने से धन की देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की कृपा बनी रहती है.
गोमती चक्र
गोमती चक्र
गोमती चक्र को बहुत पवित्र और चमत्कारी माना जाता है। धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्र खरीदकर उन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन की कमी दूर होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
कौड़ी
कौड़ी खरीदना
पीली कौड़ी को मां लक्ष्मी से जुड़ा माना जाता है। धनतेरस के दिन कौड़ी खरीदकर लाएं और उन्हें हल्दी में रंग कर (अगर पहले से रंगी हुई न हो तो) दिवाली की रात पूजा करने के बाद अपनी तिजोरी में रखें। इससे घर में धन का प्रवाह बना रहता है.
खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें
ध्यान रखें
- काले रंग की वस्तुएं: धनतेरस के दिन काले रंग की कोई भी वस्तु या वस्त्र खरीदने से बचें। इसे अशुभ माना जाता है.
- लोहा: इस दिन लोहे से बनी नुकीली चीजें, जैसे कैंची या चाकू, खरीदने से बचना चाहिए.