काजोल और अजय देवगन की अनोखी डाइट: भैंस का मांस और रसगुल्ले में शराब
बॉलीवुड कपल की अनोखी पसंद
बॉलीवुड कपल: फिल्म इंडस्ट्री में कई सेलेब्रिटीज अपनी अनोखी जीवनशैली और खान-पान के लिए मशहूर हैं। ऐसे कई कपल हैं जो नॉन-वेज के शौकीन हैं और इसके बिना नहीं रह सकते। आज हम आपको एक ऐसे बॉलीवुड कपल के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें नॉन-वेज बेहद पसंद है।
एक्ट्रेस ने खुद बताया है कि उन्हें भैंस के मांस से बनी डिश खाना पसंद है, जबकि उनके पति रसगुल्ले को शराब में डालकर पीते हैं। आइए जानते हैं ये बॉलीवुड का अनोखा कपल कौन है।
काजोल और अजय देवगन की पसंद
हम जिस कपल की बात कर रहे हैं, वो हैं काजोल और अजय देवगन। दोनों खाने के शौकीन हैं और हमेशा नई-नई चीजें आजमाते रहते हैं। कई साल पहले काजोल ने बताया था कि उन्हें भैंस के मांस से बनी डिश पसंद है। एक बार सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने बीफ खाने को लेकर सफाई दी थी।
काजोल ने एक पार्टी में बीफ खाने के लिए ट्रोल होने पर कहा था कि वह भैंस का मांस खा रही थीं। वहीं, अजय देवगन रसगुल्ले में शराब मिलाकर पीते हैं।
रसगुल्ले में शराब का अनोखा तरीका
कुछ समय पहले काजोल ने ‘यार फूड लैब’ को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पति अजय देवगन रसगुल्ले को धोकर और निचोड़कर शराब में डालते थे। उन्होंने खुलासा किया कि वह रसगुल्ले को शराब में भिगोकर चखते थे। हालांकि, इस पर उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ा।