कनाडाई कंटेंट क्रिएटर ने गाया अरिजीत का गाना, प्रियंका चोपड़ा भी हुईं दीवानी
Viral Video: अरिजीत सिंह का जादू कनाडा तक पहुंचा
टोरंटो के कंटेंट क्रिएटर क्वेडामनImage Credit source: Instagram/@Kwedaman
Viral Video: बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह की आवाज का जादू अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैल चुका है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कनाडा के टोरंटो के कंटेंट क्रिएटर क्वेडामन, अरिजीत के हिट गाने ‘तुम ही हो’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ‘ग्लोबल आइकन’ प्रियंका चोपड़ा जोनास भी इसे लाइक करने से खुद को रोक नहीं पाईं।
इस वायरल वीडियो की शुरुआत में क्वेडामन अरिजीत की गायकी की प्रशंसा करते हुए भावुक दिखाई देते हैं। वह कहते हैं, 'यह व्यक्ति (अरिजीत) कितना अद्भुत है। इसकी आवाज सीधे दिल को छू जाती है।' हालांकि उन्हें गाने के हिंदी बोल पूरी तरह समझ में नहीं आ रहे थे, लेकिन इसकी धुन और अरिजीत के दर्द ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने खुद भी इसे गाना शुरू कर दिया।
क्वेडामन ने जिस भावनात्मकता के साथ ‘हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते…’ की पंक्तियां गुनगुनाईं, उसने भारतीय दर्शकों का दिल जीत लिया है। फैंस इस बात से गर्व महसूस कर रहे हैं कि अरिजीत की सादगी और आवाज का जादू अब वैश्विक स्तर पर महसूस किया जा रहा है। ये भी पढ़ें: Viral Video: पूरे मर्द जात से सॉरी बोलती हूं…ऐसा क्यों बोली लड़की? देखें ये वायरल वीडियो
इस वीडियो के वायरल होने के बाद भारतीय फैंस क्वेडामन के कमेंट सेक्शन में अपना प्यार व्यक्त कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि संगीत वास्तव में दिलों को जोड़ने वाली भाषा है। वहीं, कई लोग विदेशी क्रिएटर की कोशिश और सुरों को पकड़ने की उनकी कला की सराहना कर रहे हैं।