×

इस हफ्ते ओटीटी पर नई फिल्में और सीरीज: जानें क्या है खास

इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो दर्शकों के लिए मनोरंजन का भरपूर डोज लेकर आई हैं। 'हूज योर गायनेक 2', 'सिस्टम', 'देसी ब्लिंग' और 'वारंट' जैसी चर्चित सीरीज और फिल्में दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेंगी। जानें और क्या खास है इस हफ्ते की ओटीटी रिलीज में।
 

इस हफ्ते ओटीटी पर नई रिलीज

हर हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नए कंटेंट का आगमन होता है। मई के पहले दो हफ्तों में फिल्म और सीरीज प्रेमियों के लिए कई रोमांचक विकल्प उपलब्ध हुए। कुछ नई फिल्में जो पहले से ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी थीं, अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी आ गई हैं। इस हफ्ते भी दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है। आइए जानते हैं इस सप्ताह कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।


हूज योर गायनेक 2

ओटीटी की चर्चित वेब सीरीज 'हूज योर गायनेक' का पहला सीजन दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया था। अब इसका दूसरा सीजन भी ओटीटी पर उपलब्ध हो गया है। इसमें ऋतिक रोशन की प्रेमिका सबा आजाद डॉक्टर विदुषी कोठारी के किरदार में नजर आएंगी। यह सीरीज 18 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई।


देसी ब्लिंग

'देसी ब्लिंग' वेब सीरीज में दुबई में रहने वाले भारतीय प्रवासियों की ग्लैमरस जिंदगी को दर्शाया गया है। इसमें हाई-सोसाइटी ड्रामा, पार्टियों और व्यक्तिगत रिश्तों की कहानी देखने को मिलेगी। इस सीरीज में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा जैसे कई सितारे शामिल हैं। 'देसी ब्लिंग' 20 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।


सतरंगी बदले का खेल

'सतरंगी बदले का खेल' में बबलू महतो (अंशुमान पुष्कर) की कहानी है, जो अपने पिता की मौत के बाद उनके पेशे को अपनाता है। बबलू अपने पिता की मौत का बदला लेने की योजना बनाता है। यह सीरीज 22 मई को जी5 पर उपलब्ध होगी।


मधुविधु

'मधुविधु' एक मलयालम रोमांटिक कॉमेडी है, जो अडूर के पारंपरिक परिवार के बैचलर अमृतराज उर्फ अम्मू (शराफुद्दीन) की कहानी पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि अंधविश्वासों के कारण उसे पत्नी खोजने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह फिल्म 22 मई को सोनी लिव पर रिलीज होगी।


वारंट

'वारंट' एक तमिल क्राइम ड्रामा है, जिसमें प्रशांत पांडियाराज, बालाजी शक्तिवेल और अन्य कलाकार शामिल हैं। यह कहानी कांस्टेबल कोट्टई करप्पुसामी की है, जो पुलिस बल में सम्मान पाने की कोशिश करता है, लेकिन उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यह शो 22 मई को जी5 पर स्ट्रीम होगा।


सिस्टम

सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'सिस्टम' का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। यह एक कोर्टरूम थ्रिलर है, जिसमें सरकारी वकील नेहा राजवंश (सोनाक्षी सिन्हा) को 10 केस जीतने की चुनौती दी जाती है। इसे 22 मई को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा।