Bigg Boss 19: मृदुल तिवारी और फरहाना भट्ट के बीच हुआ बड़ा विवाद
Bigg Boss 19 में गरमाया माहौल
फरहाना भट्ट से परेशान हुए मृदुल तिवारी Image Credit source: सोशल मीडिया
Bigg Boss 19 अपडेट: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ के हालिया एपिसोड में घर का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। मृदुल की कप्तानी में यह मामला केवल घरवालों की ड्यूटी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब यह कमाई और औकात तक पहुंच गया है। इस कारण बिग बॉस के घर में प्रतियोगियों के बीच जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला।
यह विवाद मृदुल तिवारी और फरहाना भट्ट के बीच शुरू हुआ। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि फरहाना ने गुस्से में मृदुल से कहा कि “तुम्हारी कोई औकात नहीं है।” इस पर मृदुल ने पलटकर जवाब दिया कि उन्हें इस शो में बैठने के लिए जो पैसा मिल रहा है, वह फरहाना की सालाना कमाई से कहीं अधिक है।
गौरव ने किया झगड़ा सुलझाने का प्रयास
इस बहस के दौरान गौरव खन्ना ने बीच-बचाव किया और फरहाना से उनकी कैप्टेंसी के बारे में सवाल किया। हालांकि, फरहाना और कुनिका ने जवाब देने से मना कर दिया, जिसके कारण सभी लड़कों को सफाई के लिए झाड़ू उठानी पड़ी। फरहाना की कड़वी बातें सुनकर मृदुल भावुक हो गए और रोने लगे। गौरव और अन्य घरवालों ने उन्हें सांत्वना दी।
गौरव खन्ना का कुनिका पर गुस्सा
जब गौरव मृदुल का समर्थन कर रहे थे, तब सीनियर कंटेस्टेंट कुनिका ने इस विवाद में आग में घी डालने का काम किया। गौरव इस पर भड़क गए और मृदुल से कहा, 'खबरदार, अब किसी के आगे हाथ मत फैलाना। जो ड्यूटी नहीं करना चाहता, वो मत करे।'
तान्या को भी नहीं बख्शा गया
जब तान्या मित्तल मृदुल को शांत करने की कोशिश कर रही थीं, तभी कुनिका ने उन पर आरोप लगाया कि वह फरहाना को भड़काने में मदद कर रही थीं। तान्या इस पर गुस्से में आ गईं और कुनिका को ऐसा न करने के लिए कहा। इसके बाद प्रणित मोरे और अमाल मलिक ने भी तान्या पर सवाल उठाए कि जब फरहाना मृदुल को व्यक्तिगत रूप से टारगेट कर रही थीं, तब तान्या ने उसे क्यों नहीं रोका। इस तरह पूरे घर में तनाव बढ़ गया।
दूध पर भी हुआ विवाद
यह विवाद केवल झगड़े तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कुनिका ने खुद को लैक्टोज इंटॉलरेंट बताकर अलग दूध लिया, जिस पर भी बवाल हो गया। अभिषेक और मृदुल ने इस पर सवाल उठाए। कुनिका ने चुनौती दी कि वह अपनी चाय में दूध डालेंगी और 'कोई उन्हें रोककर दिखाए।' दरअसल, लैक्टोज इंटॉलरेंट के लिए जो चीजें आती हैं, उन पर कंटेस्टेंट का नाम लिखा होता है। कुछ कंटेस्टेंट उन चीजों के अलावा बाकी का खाना भी खाते हैं, जिससे अन्य को कम राशन मिलता है। यही वजह थी कि मृदुल ने कुनिका का विरोध किया।