विधानसभा चुनाव 2026: नतीजों का इंतजार, पश्चिम बंगाल में सस्पेंस बरकरार
चुनाव परिणामों की घोषणा
आज सुबह 8 बजे से पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा की जाएगी। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने 15 वर्षों से शासन किया है, जबकि केरल में लेफ्ट का शासन 10 साल से है। असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 10 साल तक सत्ता में रहने का दावा किया है। तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK) और पुडुचेरी में नेशनल डेमोक्रैटिक अलायंस (NDA) की सरकार पिछले 5 वर्षों से है। एग्जिट पोल्स के अनुसार, पश्चिम बंगाल में मुकाबला काफी कड़ा हो सकता है। असम में बीजेपी और केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है।
चुनाव परिणामों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
पढ़ें चुनाव के नतीजों से जुड़ा हर अपडेट
06:07
VVPAT की पर्चियां मिलने पर उठे सवाल
पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर VVPAT की पर्चियां कूड़े में पाई गईं, जिस पर बीजेपी नेताओं ने सवाल उठाए। चुनाव आयोग ने कहा है कि ये पर्चियां मॉक पोल की हैं, लेकिन इसकी जांच की जा रही है।
06:05
काउंटिंग से पहले ममता बनर्जी का ट्वीट
वोटों की गिनती शुरू होने से पहले ममता बनर्जी ने रात में एक ट्वीट किया और आरोप लगाया कि बीजेपी जानबूझकर लोड शेडिंग कर रही है। उनके अनुसार, हुगली, नदिया, बर्धमान और कोलकाता में CCTV कैमरे बंद किए जा रहे हैं और स्ट्रॉन्ग रूम से गाड़ियां अंदर और बाहर जा रही हैं।
06:01
बंगाल में क्या होगा?
इस बार के चुनाव में सबसे बड़ा सस्पेंस पश्चिम बंगाल को लेकर है। दोनों प्रमुख दल अपनी-अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। एग्जिट पोल्स में कुछ में बीजेपी और कुछ में टीएमसी की सरकार बनते दिखाया गया है।
06:00
केरल में लेफ्ट का खात्मा?
भारत में अब केरल इकलौता राज्य है जहां लेफ्ट की सरकार है। इस बार कांग्रेस की अगुवाई वाला गठबंधन लेफ्ट को कड़ी टक्कर दे रहा है। एग्जिट पोल्स की मानें तो इस बार लेफ्ट यहां हार सकता है और कांग्रेस सरकार में आ सकती है।
05:59
पुडुचेरी में बदलाव होगा?
पुडुचेरी में 5 साल से बीजेपी और AINRC गठबंधन की सरकार है। एग्जिट पोल्स की मानें तो एक बार फिर से इसी गठबंधन को जीत मिल सकती है। थलपति विजय की पार्टी यहां भी अपनी किस्मत आजमा रही है।
05:58
असम चुनाव
असम में बीजेपी और कांग्रेस के साथ कई अन्य दल भी गठबंधन का हिस्सा हैं। असम में बीजेपी के साथ असम गण परिषद और बोडो पीपल्स फ्रंट हैं। वहीं, कांग्रेस के साथ रायजोर दल, असम जतिया परिषद और कुछ अन्य दल हैं। एग्जिट पोल्स की मानें तो राज्य में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।
05:58
तमिलनाडु में विजय पर नजर
फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए थलपति विजय उर्फ विजय जोसेफ पर सबकी नजरें हैं। उनकी पार्टी TVK के भी कुछ सीटें जीतने के आसार हैं। अगर उनकी सीटें ज्यादा होती हैं तो कई बड़े दलों का खेल बिगड़ सकता है।