×

2026 विधानसभा चुनाव: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदान संपन्न

2026 में भारत के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में मतदान संपन्न हुआ है। एग्जिट पोल के परिणाम जल्द ही सामने आएंगे, जिसमें विभिन्न पार्टियों की संभावित सीटों का अनुमान लगाया गया है। जानें किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं और चुनाव परिणाम कब घोषित होंगे।
 

चुनावों का समापन और एग्जिट पोल की प्रतीक्षा

साल 2026 में भारत के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन राज्यों में असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान हुआ, जबकि तमिलनाडु में यह प्रक्रिया 23 अप्रैल को संपन्न हुई। पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में आयोजित किए गए, पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का 29 अप्रैल को हुआ। अब सभी स्थानों पर चुनाव समाप्त हो चुके हैं और एग्जिट पोल के परिणाम जल्द ही सामने आने की उम्मीद है। इन चुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।


केरल में लेफ्ट और कांग्रेस के बीच मुकाबला


18:53



केरल में लेफ्ट पीछे, कांग्रेस की वापस


मैट्रिज के केरल एग्जिट पोल में लेफ्ट गठबंधन को 60-65 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 70-75 सीटें और अन्य को 5-9 सीटें दी गई हैं। चाणक्य स्ट्रैटेजीज के Exit Polls लेफ्ट गठबंधन को 58-64 सीटें, कांग्रेस+ को 72-80 सीटें, अन्य को 03-07 सीटें और अन्य को 3-5 सीटें दे रहे हैं।




पश्चिम बंगाल में TMC और BJP के बीच प्रतिस्पर्धा


18:50



पश्चिम बंगाल में TMC पीछे, BJP आगे


मैट्रिज ने अपने Exit Polls में TMC को 125-140 सीटें, BJP को 146-161 सीटें और अन्य को 06-10 सीटें दी हैं। वहीं चाणक्य स्ट्रेटेजीस के एग्जिट पोल में TMC। चाणक्य स्ट्रैटेजीज के Exit Polls में TMC को 130-140 सीटें, BJP को 150-160 और अन्य को 6-10 सीटें दी गई हैं।




असम में BJP की स्थिति मजबूत


18:49



असम एग्जिट पोल में हिमंत बिस्वा सरमा आगे


मैट्रिज अपने Exit Polls में BJP गठबंधन को 85-95 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 25-32 सीटें और अन्य को 06-12 सीटें दे रहा है। चाणक्य स्ट्रैटेजीज के असम Exit Polls में BJP+ को 88-99 सीटें, कांग्रेस+ को 22-32 सीटें और अन्य को 3-5 सीटें दे रहा है। एक्सिस माई इंडिया BJP+ को 88-100 सीटें, कांग्रेस+ को 24-36 सीटें और अन्य को 0 सीटें दे रहा है।