केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई
सोने और चांदी पर नई इंपोर्ट ड्यूटी
केंद्र सरकार ने मंगलवार को सोने, चांदी और अन्य कीमती धातुओं के आयात पर कई श्रेणियों में सीमा शुल्क (इंपोर्ट ड्यूटी) में वृद्धि की है। यह संशोधित दरें आज रात (13 मई) से लागू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी को 5% से बढ़ाकर 10% कर दिया है। इसके साथ ही, एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) में भी वृद्धि की गई है। पहले सोने पर 5% इंपोर्ट ड्यूटी (BCD) और 1% सेस (AIDC) लागू होता था, जिससे कुल मिलाकर 6% की इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी।
इसके अलावा, यूएई से निर्धारित मात्रा में कोटा के तहत आने वाले सोने पर भी इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई गई है। पहले यूएई से कोटा के तहत रियायती दर पर इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी। उल्लेखनीय है कि जुलाई 2024 के बजट में सोने पर कुल इंपोर्ट ड्यूटी को 15% से घटाकर 6% किया गया था, जिसमें इंपोर्ट ड्यूटी (BCD) को 10% से घटाकर 5% और Cess (AIDC) को 5% से घटाकर 1% किया गया था।
इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं।