अलवर मंडी में सरसों के भाव में तेजी, चना और गेहूं में गिरावट
अलवर मंडी में कृषि जिंसों की स्थिति
अलवर मंडी के भाव: राजस्थान के अलवर मंडी में सरसों की मांग में वृद्धि के कारण इसके भाव में तेजी आने की संभावना है। व्यापारियों के अनुसार, वर्तमान में मंडी में सरसों की मांग अच्छी है, जबकि आवक कम हो रही है। इस स्थिति के चलते सरसों के भाव में वृद्धि की उम्मीद है। वहीं, चना के भाव में अगले कुछ दिनों तक कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है। मानसून के शुरू होते ही चना की मांग में वृद्धि होगी, जिसके बाद इसके भाव में भी तेजी आएगी। फिलहाल, गेहूं के भाव में वृद्धि की कोई संभावना नहीं है, और जौ के भाव सामान्य बने रहेंगे। ग्वार के भाव में भी तेजी की उम्मीद नहीं है।
सोमवार को अलवर मंडी में चना और गेहूं के भाव में गिरावट देखी गई है, जबकि सरसों के भाव में वृद्धि हुई है। अन्य कृषि उत्पादों के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है।
अलवर मंडी भाव (Alwar Mandi Bhav)
फसल | भाव |
गेहूं | 2465 से 2590 |
जौ | 2250 से 2350 |
बाजरा | 2250 से 2400 |
चना | 5300 से 5550 |
सरसों | 5750 से 6400 |
नोट: इस लेख में दिए गए भाव मंडी के आधिकारिक आंकड़ों पर आधारित हैं। माल की गुणवत्ता के अनुसार कीमतों में परिवर्तन होता रहता है। इसलिए व्यापार करने से पहले भाव की जानकारी अवश्य ले लें..