SVIMS में MBBS: सीटें, प्रवेश प्रक्रिया और फीस की जानकारी
SVIMS में MBBS की सीटों और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी
SvimsImage Credit source: Social Media
NEET UG: भारत में कई प्रमुख मंदिरों का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट मेडिकल कॉलेजों का संचालन भी करते हैं। इनमें तिरुपति बालाजी मंदिर का संचालन करने वाला तिरुपति तिरुमला देवस्थानम (TTD) ट्रस्ट भी शामिल है। यह ट्रस्ट श्री वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SVIMS) का संचालन करता है, जो तिरुपति में स्थित है। यह आंध्र प्रदेश का एक प्रमुख मेडिकल कॉलेज है और नीट यूजी के कई छात्र इसे अपने करियर के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं।
आइए जानते हैं कि तिरुपति तिरुमला देवस्थानम (TTD) ट्रस्ट द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेज SVIMS में MBBS की कितनी सीटें हैं और दाखिला कैसे होता है।
SVIMS में MBBS की सीटें और प्रवेश प्रक्रिया
SVIMS में MBBS पाठ्यक्रम की शुरुआत 2014 में हुई थी। इस कॉलेज में MBBS के लिए कुल 175 सीटें उपलब्ध हैं। इन सीटों पर दाखिला नीट यूजी के स्कोर के आधार पर दिया जाता है। ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा के लिए निर्धारित मानदंडों के अनुसार दाखिला होता है, जिसमें संविधान द्वारा निर्धारित आरक्षण भी लागू है।
SVIMS में MBBS दाखिला की कटऑफ
2025 में SVIMS में MBBS पाठ्यक्रम में दाखिला के लिए कटऑफ की बात करें तो ऑल इंडिया कोटे से सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए यह 19067 रही। ओबीसी के लिए यह 20945, EWS के लिए 23865, SC के लिए 91418 और ST के लिए 139163 रही।
SVIMS में MBBS की फीस
SVIMS एक सरकारी मेडिकल कॉलेज है, जो ट्रस्ट द्वारा संचालित होता है। MBBS के लिए हर साल 60 हजार रुपये ट्यूशन फीस निर्धारित की गई है। अन्य खर्चों को मिलाकर यह फीस 77 हजार रुपये तक पहुंचती है। हॉस्टल की फीस अलग है, जिससे बिना हॉस्टल फीस के 4 लाख रुपये में 5 साल का MBBS कोर्स पूरा किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें-Job Alert: रेलवे ग्रुप डी भर्ती में 10वीं पास हो सकते हैं शामिल, BOB में 2700 अप्रेंटिस की भर्ती पढ़ें, जॉब अलर्ट