बुधवार के दिन अपनाएं ये सरल उपाय, समस्याओं का होगा समाधान
बुधवार के विशेष उपाय
बुधवार के उपाय: इस दिन ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:52 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी। बुधवार को रात 1:12 बजे तक सिद्ध योग रहेगा। इसके अलावा, दोपहर 3:54 बजे तक मूल नक्षत्र रहेगा, फिर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का आगमन होगा। बुधवार का दिन बुद्धि और तर्क के देवता भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं और सुख-समृद्धि का आगमन हो सकता है। आइए, आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं बुधवार के उपायों के बारे में।
– यदि आपके जीवन में समस्याओं का ढेर लग गया है और आप उनसे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, तो नक्षत्र से शुरू करके अगले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र तक प्रतिदिन एक नीले रंग का फूल लेकर घर के बाहर किसी गंदे नाले में बहा दें। अगला पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र 3 जून को आएगा और यह रात 1 बजे समाप्त होगा।
– यदि आप हर क्षेत्र में सफलता चाहते हैं, तो बुधवार को जलवेतस (केन के पेड़) को नमस्कार करें, उसकी पूजा करें और उसकी जड़ में पानी डालें। ध्यान रखें कि इस दिन जलवेतस को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाएं। यदि पेड़ नहीं मिल रहा है, तो उसकी फोटो डाउनलोड करके दर्शन कर लें।
– अगर आपको लगता है कि आपके दांपत्य जीवन को किसी की बुरी नजर लग गई है, तो बुधवार को एक मिट्टी के दीये में दो कपूर की टिकिया जलाएं और पूरे घर में धूप दिखाएं। धूप दिखाने के बाद जलते हुए दीये को घर के बाहर रखें।
– यदि आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो एक मिट्टी का खाली घड़ा लें और उस पर काजल का टीका लगाएं। फिर उसे ढक्कन लगाकर किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें।
–यदि आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता, तो बुधवार को एक कटोरी में जौ का सत्तू लेकर, उस पर उनके हाथों का स्पर्श कराकर मंदिर में दान करें।
–घर की सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए, बुधवार को अपने घर के मंदिर में माता लक्ष्मी के आगे घी का दीपक जलाएं और प्रार्थना करें। देवी मां को पुष्पांजलि अर्पित करें।
–यदि आप अपने बच्चों की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो थोड़ी मसूर की दाल और एक रूपये का सिक्का लें। मसूर की दाल को सिक्के के साथ एक सफेद कपड़े में बांधकर बच्चे के हाथ से स्पर्श कराएं और फिर किसी सफाई कर्मचारी को उपहार में दें।
–यदि आपको व्यवसाय में लाभ नहीं मिल रहा है, तो अपने वजन का दसवां हिस्सा निकालें और उसके बराबर कच्चा कोयला लेकर उसे बहते जल में प्रवाहित करें।
–यदि आपके परिवार की खुशियां कहीं खो गई हैं, तो एक सफेद चंदन को घिसकर उसका पेस्ट बनाएं और परिवार के सभी सदस्यों के माथे पर चंदन का टीका लगाएं।
–यदि आप नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं, तो बाजार से सिंघाड़े का आटा लाकर उसकी रोटियां बनाएं और उन पर दो मूली रखकर मंदिर में दान करें।
–यदि आप मानसिक तनाव में हैं, तो स्नान के बाद अपने ईष्ट देव को प्रणाम करें और चंदन की खुशबू वाली धूपबत्ती जलाएं।
–यदि आप आर्थिक समस्याओं से परेशान हैं, तो घर के सभी सदस्यों को एक-एक कच्चा नारियल दें और 10 मिनट बाद उन्हें वापस ले लें। फिर उन नारियल को बहते जल में प्रवाहित करें।
(आचार्य इंदु प्रकाश एक प्रसिद्ध ज्योतिषी हैं, जिनका वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष में गहरा अनुभव है। आप उन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देख सकते हैं।)