फ्लोरिडा में जेल में बंद कैदियों का अनोखा मामला: बिना मिले हुआ प्रेग्नेंसी का चमत्कार
फ्लोरिडा का चमत्कारी बच्चा
सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिलती हैं, और हाल ही में फ्लोरिडा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें दो कैदियों ने बिना एक-दूसरे से मिले एक बच्चे को जन्म दिया।
यह मामला तब प्रकाश में आया जब 29 वर्षीय डेजी लिंक प्रेग्नेंट हो गईं, जबकि वे दोनों अलग-अलग सेल में बंद थे। इसके बाद मियामी-डेड सुधार और पुनर्वास विभाग ने इस मामले की जांच शुरू की।
बच्ची का जन्म
डेजी लिंक ने पिछले साल 19 जून को एक बच्ची को जन्म दिया, जिसे 'मिरिकल बेबी' कहा जा रहा है। इस बच्ची की देखभाल फिलहाल डेजी के परिवार द्वारा की जा रही है। दोनों माता-पिता अपने-अपने आरोपों के चलते मुकदमे का सामना कर रहे हैं।
अजीब बात यह है कि 23 वर्षीय जोन डेपाज और डेजी लिंक कभी आमने-सामने नहीं मिले। उनकी बातचीत जेल के वेंटिलेशन सिस्टम के माध्यम से शुरू हुई, जो बाद में एक रोमांटिक रिश्ते में बदल गई। रिपोर्टों के अनुसार, दोनों ने अपने सेल को जोड़ने वाले वेंट का उपयोग नोट्स और तस्वीरें साझा करने के लिए किया।
लंबे समय तक अकेले रहने के कारण, उन्होंने घंटों एक-दूसरे से बात की। डेपाज ने परिवार की इच्छा व्यक्त की और कहा कि वह हमेशा से एक बच्चा चाहता था। लिंक ने भी इस पर सहमति जताई।