×

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा, परिवार का मिलेगा साथ

क्रिकेट की दुनिया में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का नाम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। अपने पहले सीनियर इंटरनेशनल दौरे पर, उन्हें अपने माता-पिता का साथ मिलेगा, क्योंकि BCCI ने उनके परिवार का खर्च उठाने का निर्णय लिया है। यह वैभव का पहला दौरा है, और वह टीम इंडिया के सबसे युवा मेन्स प्लेयर बनने की ओर अग्रसर हैं। इस लेख में जानें वैभव की यात्रा और उनके परिवार के समर्थन के महत्व के बारे में।
 

वैभव सूर्यवंशी का पहला सीनियर इंटरनेशनल टूर

Vaibhav Sooryavanshi: क्रिकेट की दुनिया में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबको प्रभावित करने वाले वैभव अब अपने पहले सीनियर इंटरनेशनल दौरे के लिए तैयार हैं। खास बात यह है कि आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर उन्हें अपने परिवार का साथ भी मिलेगा, क्योंकि BCCI ने उनके माता-पिता को भी साथ भेजने का निर्णय लिया है।



यह वैभव का पहला सीनियर भारतीय टीम दौरा होगा और बोर्ड नहीं चाहता कि इतनी कम उम्र में वह अकेलापन महसूस करे। इसी कारण BCCI ने उनके माता-पिता को दौरे पर साथ रहने की अनुमति दी है। बोर्ड उनके परिवार के यात्रा और ठहरने का पूरा खर्च भी उठाएगा.


BCCI सचिव की पुष्टि

BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा कि वैभव अभी युवा हैं, इसलिए हमने यह निर्णय लिया है कि उनके माता-पिता को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर उनके साथ जाने की अनुमति दी जाए, ताकि वे उनके साथ रह सकें और नए माहौल में ढलने में मदद कर सकें। बोर्ड उनका पूरा खर्च उठाएगा। वर्तमान में वैभव भारतीय टीम के साथ श्रीलंका में हैं और ट्राई सीरीज खेल रहे हैं। IPL 2026 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी लोकप्रियता में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में बोर्ड ने महसूस किया कि परिवार का साथ उनके लिए मानसिक रूप से सहायक होगा.


सालों बाद दिखेगा अनोखा नजारा

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 1989 में जब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने केवल 16 साल की उम्र में पाकिस्तान दौरे पर भारत के लिए डेब्यू किया था, तब उनके बड़े भाई अजीत तेंदुलकर उनके साथ गए थे। अब लगभग 37 साल बाद वैभव सूर्यवंशी भी उसी तरह अपने पहले इंटरनेशनल सफर पर निकलने वाले हैं। बता दें, वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा मेन्स प्लेयर बनने जा रहे हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 16 साल की उम्र में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। अब इतने वर्षों बाद महान सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड टूटने जा रहा है.