सोशल मीडिया पर डिंपल बनाने का अनोखा तरीका हुआ वायरल
डिंपल बनाने का नया जुगाड़
गाल पर डिंपल बनाने का तरीका हुआ वायरलImage Credit source: X/@gunsnrosesgirl3
सोशल मीडिया पर रोजाना कुछ नया देखने को मिलता है, जो लोगों को चौंका देता है। कभी डांस वीडियो तो कभी कोई अनोखा जुगाड़ वायरल होता है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है। आपने अक्सर लोगों के गालों पर डिंपल देखे होंगे, जो बेहद आकर्षक लगते हैं। इस वायरल वीडियो में डिंपल बनाने का एक अनोखा तरीका दिखाया गया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
वीडियो में एक लड़की अपने गाल पर डिंपल बनाने के लिए एक अनोखे तरीके का इस्तेमाल कर रही है। उसके मुंह के अंदर शायद सर्जरी या पतली तार की मदद से डिंपल बनाया गया है, जो देखने में बिल्कुल असली लगता है। जब वह मुस्कुराती है, तो ऐसा लगता है जैसे उसके गालों पर प्राकृतिक डिंपल हैं। शायद आपने पहले कभी ऐसा तरीका नहीं देखा होगा। इसे डिंपलप्लास्टी प्रक्रिया कहा जाता है, जो आमतौर पर सुरक्षित मानी जाती है और योग्य सर्जन द्वारा की जाने पर संक्रमण का खतरा कम होता है.
वीडियो की लोकप्रियता
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @gunsnrosesgirl3 द्वारा साझा किया गया है, जिसमें कैप्शन है, ‘डिंपल बनाने के लिए कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं पर आपके क्या विचार हैं?’. इस 13 सेकंड के वीडियो को अब तक 2 लाख 68 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है और विभिन्न प्रतिक्रियाएं दी हैं।
कुछ लोग पूछ रहे हैं कि ‘क्या यह सुरक्षित है?’, वहीं कुछ का कहना है कि ‘डिंपल सुंदर होते हैं, लेकिन सर्जरी से बनाना प्राकृतिक अपूर्णता को थोपने जैसा लगता है’। कुछ ने इसे ‘रचनात्मकता का उदाहरण’ बताया है, जबकि एक यूजर ने लिखा है, ‘व्यक्तिगत रूप से मैं किसी भी कॉस्मेटिक प्रक्रिया के खिलाफ हूं, लेकिन अगर कोई अपनी इच्छा से ऐसा करना चाहता है तो मैं उसे नहीं रोकूंगी (बशर्ते वह इसके जोखिमों को समझे)’.
वीडियो देखें
What are your thoughts on cosmetic procedures to produce dimples
pic.twitter.com/9YvAgVbDuW— Science girl (@gunsnrosesgirl3) October 28, 2025
