जून 2025 में महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों की सूची

जून 2025 में कई महत्वपूर्ण धार्मिक व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे, जैसे गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, और जगन्नाथ रथ यात्रा। इस महीने का विशेष महत्व है, क्योंकि यह ज्येष्ठ और आषाढ़ का संगम है। जानें इस महीने के व्रतों और ग्रह गोचर की पूरी जानकारी, जो आपके धार्मिक उत्सवों को और भी खास बनाएगी।
 | 
जून 2025 में महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों की सूची

जून 2025 व्रत और त्योहारों का महत्व

जून 2025 व्रत त्यौहार सूची: इस वर्ष का छठा महीना जून धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। यह महीना 1 जून, रविवार से शुरू हो रहा है और इसे आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसमें जल से संबंधित व्रत और पर्वों का खास महत्व है।


इस बार जून में हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ और आषाढ़ का संगम हो रहा है, जिससे कई व्रत और पर्व विशेष फलदायी माने जा रहे हैं। इस महीने गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, वट सावित्री व्रत, गुप्त नवरात्रि और जगन्नाथ रथ यात्रा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे। आइए जानते हैं जून 2025 में आने वाले इन खास धार्मिक त्योहारों की पूरी सूची।


जून 2025 व्रत त्योहारों की सूची

जून 2025 व्रत त्योहार लिस्ट


4 जून: महेश नवमी
5 जून: गंगा दशहरा
6 जून: निर्जला एकादशी
8 जून: प्रदोष व्रत
10 जून: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत
11 जून: कबीरदास जयंती, ज्येष्ठ पूर्णिमा
12 जून: आषाढ़ माह शुरू
14 जून: कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी
15 जून: मिथुन संक्रांति
21 जून: योगिनी एकादशी
23 जून: प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
25 जून: आषाढ़ अमावस्या
26 जून: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
27 जून: जगन्नाथ रथ यात्रा
28 जून: विनायक चतुर्थी


जून माह के ग्रह गोचर

जून माह के ग्रह गोचर


06 जून: बुध का मिथुन राशि में गोचर
07 जून: मंगल का सिंह राशि में गोचर
09 जून: बृहस्पति मिथुन राशि में अस्त
11 जून: बुध का मिथुन राशि में उदय
15 जून: सूर्य का मिथुन राशि में गोचर
22 जून: बुध का कर्क राशि में गोचर
29 जून: शुक्र का वृषभ राशि में गोचर